Big Breaking : VIDEO कौशाम्बी पटाखा फैक्टरी में धमाका, 4 की मौत, कई फंसे, मकानों में आईं दरारें

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट हुआ है। कई लोगों के मरने और घायल होने की आशंका है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह फैक्टरी खल्लाबाद में संचालित हो रही थी। अभी 5 लोगों के मरने की सूचना है। यहां पढ़िए घठनाक्रम से जुड़ा अपडेट

यह फैक्टरी प्रयागराज कानपुर हाईवे पर कोखराज के पास स्थित है। रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। फैक्टरी के अंदर 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है।गंभीर रूप से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। अंदर काम कर रहे हैं 10 से 12 लोगों का अभी कुछ पता नहीं चला है।

फैक्टरी मालिक के रूप में कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की पहचान हुई है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्टरी में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds