BIG BREAKING : बीजापुर जिले के लिंगापुर में धूमधाम से मनाया जा रहा शिवरात्रि पर्व, इंद्रावती नदी में श्रद्धालुगण कर रहे गंगा स्नान

विधायक विक्रम मांडवी ने भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिए 5 लाख की सहायता राशि

विकास‌ गोमास, बीजापुर   

बीजापुर : जिले के भोपालपटनम तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिंगापुर में शिवरात्रि पर्व बड़े से धूमधाम से मनाया जा रहा है, शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव मंदिर में श्रद्धालुओ का तांता लगा हुआ है वही बड़ी संख्या में श्रद्धालु  इंद्रावती नदी में गंगा स्नान कर पुण्य लाभ भी ले रहे है|

शिवरात्रि पर्व पर लिंगापुर सरपंच का कहना है कि स्थानीय विधायक विक्रम शाह मांडवी द्वारा पर्व के आयोजन को लेकर 500000 राशि प्रदान किए है जिसके चलते भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है| शिव जी के प्रति अपार श्रद्धा के चलते डबल इंजन की सरकार भी चल रही है, हर वर्ष यहां पर जिले के विधायक विक्रम मांडवी द्वारा राशि दिया जाता है| सरपंच संतोष मेकाल का कहना है कि यहां के ग्रामीणों द्वारा मुझे पुन: सरपंच पद पर मौका दिया है उनकी जितनी भी समस्या है मैं शासन प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश करूंगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds