Big Breaking : फूलो देवी नेताम ने छत्‍तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद से दिया इस्‍तीफा

रायपुर :  विधानसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ सरकार और संगठन में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है। फूलो देवी नेताम ने छत्‍तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है। फूलो देवी नेताम ने अपना इस्‍तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्‍यक्ष को भेज दिया है। फूलो देवी नेताम पिछले सात साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर थीं। वर्तमान में फूलो देवी नेता राज्‍यसभा सांसद भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds