लॉगिन

BIG BREAKING : ट्रक और सिटी बस के बीच जोरदार भिडंत, ड्राइवर समेत 20 लोग घायल

Chhattisgarh July 17, 2024 रिपोर्टर: shailesh
BIG BREAKING : ट्रक और सिटी बस के बीच जोरदार भिडंत, ड्राइवर समेत 20 लोग घायल

BIG BREAKING : ट्रक और सिटी बस के बीच जोरदार भिडंत, ड्राइवर समेत 20 लोग घायल

रायपुर : राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक और सिटी बस में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर विधानसभा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार, बस रायपुर से खरोरा की ओर जा रही थी। वहीं ट्रक सामने से आ रहा था। इस बीच सेमरिया गांव के पास तेज रफ्तार बस चला रहे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बस की ट्रक से भिडंत हो गई। इसके बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।  बस में सवार कई यात्रियों को काफी चोटें आई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds