Site icon khabriram

बिग ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पायलेट वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक प्रधान आरक्षक की मौत दो जवान घायल

सरगुजा| सरगुजा के उदयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर है। पायलट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान सवार थे। घटना देर रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है।

दरअसल आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। दो दिवसीय कार्यसमिति में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जा रहे थे, इसी दौरान उदयपुर के करीब  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पायलट वाहन पलटने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। पायलट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान थे सवार। ये दुर्घटना उदयपुर नर्सरी खरपारी नाला के समीप की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया गया। घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद भी अस्पताल पहुंचे।ये दूसरा मौका है, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

Exit mobile version