BIG BREAKING एसीबी ने सुकमा में मारा छापा : डीऍफ़ओ कार्यालय और निवास पर जांच जारी, कारोबारियों के ठिकानों पर भी हो रही जांच

सुकमा। जिले में एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) और ईओडब्लू (आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा) की टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामलों को लेकर की गई है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संदिग्ध लेन-देन से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं।

डीऍफ़ओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) के कार्यालय और निवास पर जांच जारी हैं। कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई हैं। कोन्टा और छिंदगढ़ में कई जगहों पर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार दक्षिण बस्तर के अन्य जिलों में भी एसीबी और ईओडब्लू की कार्रवाई की खबरें सामने आ रही हैं।

जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक अकाउंट डिटेल्स और डिजिटल डेटा जब्त किया गया है। इसके अलावा कई संदिग्ध लेन-देन की जानकारी भी अधिकारियों के हाथ लगी है। एसीबी और ईओडब्लू की टीमें अब इन दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds