लॉगिन

BIG BREAKING : आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए सुरक्षा बल के 5 जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Chhattisgarh September 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
BIG BREAKING : आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए सुरक्षा बल के 5 जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

BIG BREAKING : आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आए सुरक्षा बल के 5 जवान घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजापुर : सरकार और सुरक्षाबलों की ओर से किए जा रहे लगातार कार्रवाई से नक्सली अब बैकफूट पर आ गए हैं। छिटपुट पर घटनाओं के जरिए जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी घायल जवानों को इलाज के लिए बीजापुर अस्पताल लाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीजापुर जिले के गुंडम क्षेत्र की है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सीआरपीएफ के जवान इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान अचानक आईईडी ब्लास्ट हो गया। घटना में पांच जवान घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया है। सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds