पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, जनपद अध्यक्ष समेत 6 जनपद सदस्य भाजपा में शामिल

सक्ती जिले के जैजैपुर में पंचायत चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है।

CG News : सक्ती जिले के जैजैपुर में पंचायत चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा सहित 6 जनपद सदस्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। इस घटना ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है।

भाजपा जिला अध्यक्ष के के चंद्रा ने इन नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। भाजपा में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष रोशनी चंद्रा के साथ किशन साहू, नारायण निराला, रंभा भारद्वाज, अंजनी सिदार, कृष्ण कुमार चंद्रा और राधे श्याम चंद्रा शामिल हैं। यह कदम कांग्रेस के लिए एक बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है, खासकर पंचायत चुनावों से पहले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds