लॉगिन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सूर्यकांता पाटिल थामेंगी शरद पवार की पार्टी का दामन

POLITICS June 24, 2024 रिपोर्टर: Javed Akhtar
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सूर्यकांता पाटिल थामेंगी शरद पवार की पार्टी का दामन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सूर्यकांता पाटिल थामेंगी शरद पवार की पार्टी का दामन

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांता पाटिल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। वह फिर से शरद पवार की पार्टी का दामन थामने वाली है। सूर्यकांता पाटिल साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। वह आज मुंबई के एनसीपी दफ्तर में शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी का दामने थामेंगी। सूर्यकांता पिछले कुछ दिनों से बीजेपी से नाखुश चल रही थीं। सूर्यकांता पाटिल ने इस्तीफा देते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 10 सालों में बहुत कुछ सीखा है। इसके लिए पार्टी की आभारी भी हूं।

सूर्यकांत पाटिल ने हिंगोली लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी से टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। अब उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। सूर्यकांता पाटिल ने चार बार सांसद और एक बार विधायक के रूप में हिंगोली-नांदेड़ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। वह केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री थीं। इसके बाद उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद भी संभाला था।

सूर्यकांता पाटिल पहली बार 1980 में हदगांव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं। 1986 में सूर्यकांता पाटिल कांग्रेस से राज्यसभा गईं। वह 1991, 1998 और 2004 में तीन बार लोकसभा के लिए चुनी गईं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds