कोयला चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई : 5 आरोपी गिरफ्तार, कई गाड़ियां सहित नकदी बरामद

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस ने खदान से कोयला चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की। गायत्री खदान से 55 टन कोयला के साथ एक जेसीबी, दो हाइवा ट्रक, 1 कार, 1मोटरसाइकिल सहित 14 हजार रुपये जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री खदान से चोरी के कोयला को जेसीबी मशीन से हाइवा ट्रकों में लोड किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ग्राम गेतरा पहुंची। वहां पर आरोपी आदर्श जायसवाल ने जेसीबी मशीन से एक हाइवा ट्रक कोयला लोड कर रहा था। वहीं मोटरसाइकिल से लेबर और कार से खुद इसकी निगरानी भी कर रहा था। जबकि, कोयला लोड हाइवा मानी चौक से रवाना हो रही थी। वहीं कोयला खरीदी-बिक्री करने और परिवहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।

पांच आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने खदान से 55 टन कोयला के साथ एक जेसीबी, दो हाइवा ट्रक, 1 कार, 1 मोटरसाइकिल सहित 14 हजार रुपये जब्त किया है। वहीं आदर्श जायसवाल और उसके सहयोगियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके द्वारा भट्टों में कोयला खपाए जाने को लेकर भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds