लॉगिन

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एंटी करप्शन ब्यूरो की दबिश, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Chhattisgarh July 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एंटी करप्शन ब्यूरो की दबिश, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : एंटी करप्शन ब्यूरो की दबिश, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दबिश देते हुए एक राजस्व हल्का पटवारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. पटवारी पीड़ित से जमीन सीमांकन के नाम पर रिश्वत ले रहा था, जिसकी शिकायत एसीबी की टीम से की गई थी. वहीं, शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने पटवारी को ट्रैक करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पटवारी से पूछताछ की जा रही है.

एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला जिले के शंकरगढ़ तहसील क्षेत्र का है, जहां राजस्व हल्का पटवारी महेंद्र कुजूर ने भूमि सीमांकन के लिए आवेदन लगाए एक आवेदक से काम करने की आवाज में 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी और बगैर रुपये लिए काम नहीं कर रहा था. इसकी शिकायत पीड़ित राजेश यादव ने सरगुजा एसीबी टीम से की थी. शिकायत के आधार पर टीम आज शंकरगढ़ रेस्ट हाउस पहुंचा और ट्रैप करते हुए हल्का पटवारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है.

पटवारी से एसीबी की टीम कर रही है पूछताछ

बता दें कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम शंकरगढ़ विकासखंड के रेस्ट हाउस में राजस्व हल्का पटवारी महेंद्र कुजूर को अपने हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ कर रही है. टीम ने मीडिया से कहा कि पूछताछ के बाद ही इस विषय पर मीडिया से चर्चा की जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds