लॉगिन

CG बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, हादसे में पांच लोग घायल

Chhattisgarh July 15, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, हादसे में पांच लोग घायल

CG बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार पुल से टकराई, हादसे में पांच लोग घायल

जगदलपुर : जिले के परपा थाना इलाके के ग्राम तोकापाल के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पुल से जा टकराई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों को चोट आई, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कार में पांच लोग सवार थे, जो कि दंतेवाड़ा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे, शादी कार्यक्रम से देर रात करीब एक बजे के लगभग अपनी कार से जगदलपुर के लिए निकले थे।

सुबह जैसे ही तीन से चार बजे के बीच तोकापाल के पास पहुंचे कि अचानक कार चला रहे युवक को कुछ समझ नहीं आया और कार पुल से जा टकराई, इस घटना में कार सवार महिला का पैर फैक्चर हो गया, जबकि अन्य लोगों को भी चोट आई, घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां चिकित्सको ने उन्हें भर्ती कर दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds