‘जनता का पैसा खा गए भूपेश’: केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- काका नहीं, खा-खा हैं, हमारी सरकार आएगी तो जाएंगे जेल

कांकेर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, यहां एक ऐसा मुख्यमंत्री हैं, लोगों को मोहने के लिए हंसमुख चेहरा रखता है। जिनका नाम कका है। वो कका नहीं, काका हैं, जो जनता के सारे पैसे खा-खा गए हैं। उसकी जांच-पड़ताल करते चल रहा हूं। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार आएगी तो यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जेल जाएंगे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री सिंह चार दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं।

भारत सरकार पैसा न दे, तो इनकी बत्ती गुल हो जाएगी
कांकेर पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि, वे अपने दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए चल रहे हैं। कहा कि, इस सरकर के पास अगर भारत सरकार का पैसा, ग्रामीण विकास मंत्रालय का पैसा, पंचायती विकास का पैसा न आए तो इसकी बत्ती गुल हो जाएगी। कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं रहेगा। 25 हजार करोड़ रुपया नौ साल में मनरेगा में दिया। जबकि यूपीए सरकार ने 11 करोड़ दिए थे। इस 25 में से 18 हजार करोड़ कका को दिया।

जनता के साथ कर रहे हैं धोखा
केंद्रीय मंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लुटेरा तक बता दिया। कहा कि, यह बहुत बड़ा लुटेरा है। भोली भाली जनता का पैसा लूटा। भारत सरकार पांच साल से कह रही पेसा कानून का कि 1996 में अधिकार दिया। प्रदेश में रेत लूट रहे हैं। कह रहे हैं कि बेरोजगारों को ढाई हजार रुपये दे रहे हैं। सबको दे भी नहीं रहे हैं। इसी को लेकर मारा-मारी मची है। बस्तर के लोग सीधे हैं। उनके साथ, जनता के साथ धोखा कर रहे हैं। यही करते फिर चुनाव आ जाएगा। हमारी सरकार आएगी तो ये जेल जाएंगे।

सनातनियों की अस्मिता से खेलेंगे तो मराठा विरोध करेंगे ही
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हुई हिंसा की घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, राहुल गांधी सहित तमाम टुकड़े-टुकड़े गैंग की पार्टियां हैं। ये वोट की खातिर, कहीं छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण, कोल्हापुर में इस तरह की चीजें होंगी। भारत के सनातनियों की अस्मिता के साथ खेलते हैं, तो मराठा तो विरोध करेंगे ही। देश के लोग भी विरोध करेंगे। इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं का रिव्यू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds