लॉगिन

सीडी कांड में भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, सेशन कोर्ट ने सीबीआई लोअर कोर्ट का फैसला पलटा, पूर्व सीएम पर फिर चलेगा मुकदमा

Chhattisgarh January 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सीडी कांड में भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, सेशन कोर्ट ने सीबीआई लोअर कोर्ट का फैसला पलटा, पूर्व सीएम पर फिर चलेगा मुकदमा

सीडी कांड में भूपेश बघेल की बढ़ी मुश्किलें, सेशन कोर्ट ने सीबीआई लोअर कोर्ट का फैसला पलटा, पूर्व सीएम पर फिर चलेगा मुकदमा

रायपुर : छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड के मामले में एक बार फिर पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दरअसल, मार्च 2025 को सीबीआई की विशेष अदालत ने यह कहकर भूपेश को आरोपों से मुक्त कर दिया था, कि उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई आधार नहीं है. इसके खिलाफ सीबीआई ने सेशन कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल की.

सीडी कांड में भूपेश बघेल पर फिर चलेगा मुकदमा

शनिवार को सेशन कोर्ट ने पिटीशन मंजूर कर ली. अब फिर से भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा चलेगा. उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने कहा है. वहीं आरोपी कैलाश मुरारका और विनोद वर्मा ने भी भूपेश पर आए निर्णय को आधार बनाकर खुद को केस से मुक्त करने का आवेदन लगाया था. इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कारोबारी कैलाश मुरारका, पूर्व सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा, विजय भाटिया और विजय पांड्या आरोपी हैं.

सीबीआई कोर्ट ने किया था बरी

बता दें कि इसके पहले 4 मार्च 2025 को सीबीआई की विशेष अदालत ने भूपेश बघेल को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था. सीएम बघेल में सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लोगों से साझा की थी.

क्या है सेक्स सीडी कांड?

अक्टूबर 2017 में सेक्स सीडी सामने आई

पूर्व मंत्री राजेश मूणत की बताई जा रही थी सीडी

रायपुर के सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज हुआ

उसी रात दिल्ली में मौजूद पुलिस टीम छापा मारने पहुंची. इस दौरान एक कॉपी सेंटर एवं साइबर कैफे से अश्लील क्लिपिंग की सीडी जब्त की गई.

28 अक्टूबर को विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर रायपुर कोर्ट में पेश किया. जांच सीबीआई को दिया गया.

28 दिसंबर को विनोद वर्मा को जमानत मिल गई.

6 जून को सीबीआई की पूछताछ के बाद आरोपी रिंकू खनूजा ने खुदकुशी कर ली.

25 सितंबर 2018 में भूपेश बघेल की गिरफ्तारी हुई.

भूपेश बघेल पर साजिश रचने का आरोप लगा.

भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार किया था.

वहीं मामले के 7 साल बाद 4 मार्च 2025 को भूपेश बघेल को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds