नक्सलियों की घर वापसी पर भाजपा के दावों को लेकर भूपेश बघेल ने दागे सवाल, एसआईआर पर बोले- ‘निर्वाचन आयोग ने अपनी पहचान…’

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के एक बार फिर तीखे तेवर देखने को मिले हैं. उन्होंने नक्सलवाद और नक्सलियों के आत्मसर्पण को लेकर भाजपा की ओर से किए जा रहे दावों पर सवाल उठाए हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में SIR की तैयारी को लेकर भी निशाना साधा है.

‘जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे…’

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सलवाद और नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर भाजपा की ओर से किए जा रहे दावों पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा- ‘जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे तब भी कहा था कि 6 महीने में नक्सलवाद खत्म कर देंगे. राज्य सरकार ने ऐसी कौन सी नीति अपनाई है जरा बताएं. यहां के नक्सली तेलंगाना और महाराष्ट्र में सरेंडर कर रहे हैं. आपकी नीति अगर अच्छी है तो वहां जाकर आत्मसमर्पण क्यों करते हैं?’

‘निर्वाचन आयोग ने अपनी पहचान…’

वहीं, छत्तीसगढ़ में एसआईआर की तैयारी को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग पर हमला बोला है. उन्होंने कहा- ‘निर्वाचन आयोग ने अपनी पहचान खो दिया है. एसआईआर के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठक करनी चाहिए. एसआईआर किसके लिए किया जा रहा है- लोकतंत्र या प्रजातंत्र? एक दल हो तो रूस और चीन जैसे हालात हो जाएंगे. ईसी केंद्र सरकार के अधीन एक विभाग हो चुका है.’

दिल्ली दौरे पर रवाना हुए भूपेश बघेल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं. वह आज दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की संगठन सृजन की बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक को लेकर उन्होंने कहा- ‘संगठन सृजन के तहत ऑब्जर्वरों से मुलाकात होगी. संगठन के नेता के सी वेणुगोपा समेत अन्य नेताओं को ऑब्जर्वरों के साथ बातचीत होगी. जल्द ही प्रदेश के लिए जिलाध्यक्षों की सूची जारी होगी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds