लॉगिन

भुइयां पोर्टल में छेड़छाड़ : पटवारी के आईडी से जमीनों को बेचा, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

Chhattisgarh November 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भुइयां पोर्टल में छेड़छाड़ : पटवारी के आईडी से जमीनों को बेचा, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

भुइयां पोर्टल में छेड़छाड़ : पटवारी के आईडी से जमीनों को बेचा, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

दुर्ग : जिले मे भुइयां पोर्टल में छेड़छाड़ करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने एक नाबालिग बालक सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुर्ग जिले के अहिवारा के पटवारी का यूजर आईडी पासवर्ड का इस्तेमाल कर पोर्टल में छेड़खानी करने के बाद जमीनों को बेच दिया करते थे जिसकी शिकायत अमलेश्वर थाने में दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने टास्क टीम बनाकर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बैंक से 36 लाख का आहरण

दरअसल, अहिवारा के तहसीलदार राधेश्याम वर्मा ने 13 अगस्त 2025 को लिखित में शिकायत दर्ज कराई की पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम छोटी एवं मुरमुंदा में भुइयां सॉफ्टवेयर में आरोपियों द्वारा छेड़छाड़ कर हैक किया गया और भारतीय स्टेट बैंक शाखा नंदिनी नगर से 36 लाख रुपए का आहरण भी किया गया।

जमीनों से छेड़छाड़ कर लोन लिया

इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की पताशाजी की और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर भुइँया पोर्टल से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी एन के साहू, अमित कुमार मौर्य और गणेश प्रसाद तंबोली को पूर्व में गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की तो पता चला कि मुरमुंदा पटवारी का सहायक कार्य करने वाला नाबालिक बालक को आरोपी संजय वर्मा द्वारा प्रलोभन देकर मुरमुंदा पटवारी का यूजर आईडी में पासवर्ड मांग कर शासकीय जमीनों से छेड़छाड़ कर छलपूर्वक फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैंक से लोन लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने अशोक उरांव की निशानदेही पर छह आरोपियों और एक नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आगे आने वाले समय में और भी लोगो की गिरफ्तारी हो सकती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds