लॉगिन

दिल्ली की तर्ज विकिसत होगा भोपाल : राजगढ़, सीहोर और सांची को मिलाकर बनेगा एससीआर, 3 रूट पर चलेंगी मेट्रो ट्रेन

Madhya Pradesh September 22, 2024 रिपोर्टर: shailesh
दिल्ली की तर्ज विकिसत होगा भोपाल : राजगढ़, सीहोर और सांची को मिलाकर बनेगा एससीआर, 3 रूट पर चलेंगी मेट्रो ट्रेन

दिल्ली की तर्ज विकिसत होगा भोपाल : राजगढ़, सीहोर और सांची को मिलाकर बनेगा एससीआर, 3 रूट पर चलेंगी मेट्रो ट्रेन

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को दिल्ली की तर्ज पर विकसित किए जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को शहर के मंत्री-विधायकों और संबंधित अफसरों की बैठक ली। इसमें बताया कि राजगढ़, रायसेन, सीहोर, सांची और मंडीदीप को मिलाकर दिल्ली NCR की तर्ज पर भोपाल SCR डेवलप किया जाएगा। जिसमें मेट्रो सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, भोपाल को झुग्गी मुक्त कर आदर्श राजधानी के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए भवन निर्माण कराए जाएंगे फिर झुग्गियां खाली कराई जाएंगी। ताकि, लोगों को परेशानी न हो। अक्टूबर तक  निविदा पूरी कर यह कार्य शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण में तेजी लाने और समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

भोपाल SCR में शामिल होंगे यह शहर 

शनिवार को भोपाल के विकास की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि एससीआर में रायसेन शहर, मंडीदीप, सलामतपुर, सांची, राजगढ़, पीलूखेड़ी सीहोर और बैरसिया को शामिल किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने इस दौरान भोपाल के विकास कार्यों संबंधी प्रेजेंटेशन दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds