एलके आडवाणी को घर जाकर दिया गया भारत रत्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; पीएम मोदी भी रहे मौजूद

नई दिल्ली : देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को आज भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने उनके घर जाकर उन्हे सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी के अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनड़, वैंकय्या नायडू भी मौजूद थे।


चार शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया

इससे पहले शनिवार (30 मार्च) को राष्ट्रपति भवन में चार शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। ये चार शख्सियत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds