राहुल गाँधी के नेतृत्व में 11 को रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

जांजगीर-चाम्पा । राहुल गांधी के नेतृत्व में मणीपुर से प्रारंभ हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ़ में प्रवेश कर रही है । इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिए उम्मीदों की नई किरण है। यह यात्रा 8 फरवरी को सुबह 10 बजे रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद 9 एवं 10 फरवरी को 2 दिनों का विश्राम करेगी। 2 दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुये अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश प्रवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली साम्प्रदायिक विद्वेश के इस दौर में राहुल गांधी की न्याय यात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डरी हुई है। मणिपुर सरकार ने इंफाल में यात्रा की शुरूआत करने के लिए पहले तो अनुमति से मना किया। जब अनुमति दी भी गई तो उसने शर्ते भी लगा दी गई थी। यात्रा में बाधा डालने असम की भाजपा सरकार ने स्तरहीन हथकंडे अपनाए।

भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती कि जनता की महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हों इसीलिये राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिये शडयंत्र रचा जा रहा है। देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिये कांग्रेस प्रतिबद्ध है यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है। आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे न्याय पदयात्रा की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds