भारत जोड़ो न्याय यात्रा: रामानुजनगंज में कांग्रेस नेताओं ने रूट का लिया जायजा, लोगों से की शामिल होने की अपील

रामानुजगंज : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित बलरामपुर रामानुजगंज जिले में पहुंचने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शुक्रवार को यात्रा के प्रभारी सुशांत मिश्रा, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय समते कई कांग्रेस नेता प्रस्तावित रूट का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बलरामपुर रामानुजगंज जिला प्रवेश करते ही प्रस्तावित रूट का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की।

पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा मणिपुर से मुंबई तक 6700 किलोमीटर दूरी से ज्यादा की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की गई है। संभावित रूप से फरवरी माह में बलरामपुर रामानुजगंज जिले में प्रवेश करेगी, जिसे लेकर हम सब रूट का जायजा लेने एवं स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्तोओं से चर्चा करने आए हैं। उन्होंने बताया कि बस से और पैदल होने वाली 66 दिनों की यह यात्रा 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा संभाग में पहुंचने को लेकर संभाग के लोगों में भारी उत्साह है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सभी अहमद ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकल जा रही है जिससे पूरे भारत के लोग जुड़ रहे हैं।

यात्रा की दी जानकारी

पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सरगुजा राकेश गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सफी अहमद बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रस्तावित रूट पर दर्जनों जगह रुककर स्थानीय लोगों को यात्रा के विषय में जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को यात्रा के दौरान सम्मिलित रहने की अपील भी।

झारखंड के गोदमाना भी पहुंचे

यात्रा के प्रभारी एवं पूर्व संसदीय सचिव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रस्तावित रूट के निरीक्षण बाद झारखंड के ग्राम गोदरमाना भी पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी गढ़वा जिले के अध्यक्ष ओबेदुल्ला हक अंसारी एवं अन्य स्थानीय कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर उनके संभावित जनसभा के लिए कभी विस्तृत चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds