2 रुपये की सुपारी चमकाएगी आपकी किस्मत, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली

हर ग्रह और नक्षत्र का मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। अशुभ परिणाम जातक के जीवन में कठिनाइयां पैदा करते हैं। ज्योतिष में ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। ऐसा ही एक उपाय सुपारी का है। ग्रहों की शांति के साथ अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सुपारी कारगर है। मान्यता के अनुसार, सुपारी भगवान गणेश का एक रूप है। सुपारी के कुछ उपाय बेहद असरदार हैं।
करियर में प्रगति
यदि आपको नौकरी मिलने में दिक्कत आ रही है। उसे दूर करने के लिए शनिवार की रात्रि पीपल वृक्ष की पूजा करें। पूजन के बाद एक सुपारी और एक रुपये का सिक्का चढ़ा दें। अगले दिन सुबह सुपारी और सिक्के को पीपत के पत्ते में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें।
आर्थिक समस्या
अगर आप किसी तरह के आर्थिक संकट में फंसे हैं तो उसे दूर करने के लिए सुपारी का उपाय कारगर है। इसके लिए भगवान गणेश की पूजा के बाद सुपारी को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। इस उपाय से धन में वृद्धि होगी।
नजर दोष
अगर परिवार के किसी सदस्य को नजर लगी हो तो उसके सिर से सात बार सुपारी उतारकर हवनकुंड में जला दें।