लॉगिन

ईडी के अधिकारी बनकर कहा , 50 लाख दो और जांच से छुटकारा पाओ, रायपुर में चार अधिकारियों से लाखों की ठगी

Chhattisgarh June 28, 2023 रिपोर्टर: shailesh
ईडी के अधिकारी बनकर कहा , 50 लाख दो और जांच से छुटकारा पाओ, रायपुर में चार अधिकारियों से लाखों की ठगी

ईडी के अधिकारी बनकर कहा , 50 लाख दो और जांच से छुटकारा पाओ, रायपुर में चार अधिकारियों से लाखों की ठगी

रायपुर : पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी अपराधी नए-नए हाईटेक तरीके से लोगों से ठगी कर रहे हैं। बदमाश इतने बेखौफ हैं कि अब ईडी के नाम पर ठगी कर रहे हैं। रापयुर में इस तरह का मामला सामने आया है। 2 अंतर्राज्यीय ठगों ने खुद को ED का अधिकारी बताकर आबकारी विभाग और पर्यावरण संरक्षण के अधिकारियों से लाखों की ठगी की है। मामले में छत्तीसगढ 4 अधिकारियों और मध्य प्रदेश के 1 अधिकारी से लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया है।

आरोपी पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के 2 अधिकारियों से 10 लाख 60 हजार रुपए की उगाही किए थे। पुलिस ने दोनों ठगों को महाराष्ट्र के अमरावती से गिरफ्तार किया है। आरोपी इंटरनेट के जरिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर और कार्यालय का नंबर आसानी से प्राप्त कर लेते थे। इसके बाद ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

चर्चा है कि करीब 12 अफसरों से लाखों रुपए की वसूली की गई है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही अधिकारी ने मामले की शिकायत की है। भविष्य में और भी अधिकारियों के नाम सामने आ सकते हैं।

गिरफ्तार आरोपी एक बड़े आफिसर की तरह इंग्लिश में फ्लुयेंट बातकर अधिकारियों को आसानी से अपने झांसे में ले लिया। शातिर आरोपी ठग छत्तीसगढ-मध्य प्रदेश के अलावा बिहार, झारखंड ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं दिल्ली सहित देशभर के विभिन्न राज्यों के कई उच्चाधिकारियों को फोन के माघ्यम से डरा घमकाकर अपना शिकार बना चुके हैं।

दो आरोपी गिरफ्तार

अश्वनी भाठिया उम्र 54 साल निवासी कौशल्य विहार चिकलधरा रोड परथवाड़ा थाना अंजनगांव जिला अमरावती (महाराष्ट्र)।
निशांत इंगडे पिता प्रेमदास इंगडे उम्र 24 साल निवासी पथरौल तालुआ अंचल थाना पथरौल जिला अमरावती (महाराष्ट्र)।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds