लॉगिन

महाकाल का आशीर्वाद लेकर नववर्ष 2024 की शुरुआत, भस्मआरती में उमड़े भक्त

National January 1, 2024 रिपोर्टर: shailesh
महाकाल का आशीर्वाद लेकर नववर्ष 2024 की शुरुआत, भस्मआरती में उमड़े भक्त

महाकाल का आशीर्वाद लेकर नववर्ष 2024 की शुरुआत, भस्मआरती में उमड़े भक्त

उज्जैन। नववर्ष 2024 की शुरुआत पर आज पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह भस्मआरती में भी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। 2023 के आखिरी दिन करीब तीन लाख से अधिक भक्त महाकाल मंदिर पहुंचे थे। आज ये आंकड़ा इसके पास होने की संभावना है।

किन दर्शनार्थियों को कहां
 से मिल रहा प्रवेश

– सामान्य दर्शनार्थी : चारधाम मंदिर के सामने से दर्शन की कतार में लग रहे हैं।

– वीआइपी : बेगमबाग के वीआइपी गेट से प्रवेश। यहीं पार्किंग की सुविधा भी है।

– बुजुर्ग व दिव्यांग : मंदिर प्रशासनिक भवन के सामने अवंतिका द्वार से प्रवेश।

– निर्गम मार्ग : आपातकालीन द्वार से बड़े गणेश, हरसिद्धि चौराहा होते हुए चारधाम मंदिर।

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चारधाम मंदिर के सामने से त्रिवेणी संग्रहालय के समीप शक्तिपथ तथा महाकाल महालोक के करीब ढाई किलो मीटर लंबे मार्ग पर चार कतार में बैरिकैडस लगाए हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत में रेड कारपेट के साथ भजन कीर्तन आदि का इंतजाम भी किया है। चारधाम मंदिर के समीप विशाल जूता स्टैंड, खोयापाया केंद्र पूछताछ काउंटर आदि की स्थापना भी की गई है।

पेयजल, चलित शौचालय, सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था का समुचित इंतजाम किया गया है। दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कतार में खड़ हुए दर्शनार्थियों को भगवान महाकाल के दर्शन हो सके इसके लिए बैरिकेडस में अनेक स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर गर्भगृह का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है।

मंगलनाथ में दर्शन और पूजन एक साथ

मंगलनाथ मंदिर में साल के पहले दिन देशभर से आने वाले श्रद्धालु भगवान मंगलनाथ की भातपूजा करने पहुंच रहे हैं। महामंगल के दर्शन हेतु आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिर प्रशासक केके पाठक ने बताया भक्त भावना को देखते हुए साल के पहले दिन दर्शन व भातपूजन दोनों की व्यवस्था एक साथ संचालित की जा रही है। भक्तों को कम समय में भगवान के दर्शन कराए जाएंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds