Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan से पहले इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर आ रहीं इतनी फिल्में, दक्षिण से आएगी ‘शाकुंतलम’

मुंबई : शाह रुख खान की पठान के बाद साल 2023 की दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज में बस 10 दिन बाकी हैं। सलमान खान की इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी बेकरार हैं।

ईद का मौका और सलमान को बड़े पर्दे पर एक्शन करते हुए देखने की चाहत, किसी का भाई किसी की जान के लिए दीवानगी बढ़ा सकती है। किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, मगर उससे पहले इस शुक्रवार (14 अप्रैल) को कई छोटी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में उतरेंगी।

शाकुंतलम

गुणशेखर निर्देशित फिल्म में सामंथा प्रभु और देव मोहन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सामंथा, शकुंतला के किरदार में हैं, वहीं देव राजा दुष्यंत के रोल में हैं। अभिज्ञान शाकुंतलम पर आधारित फिल्म से अल्लू अर्जुन की बेटी आरहा डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज की जा रही है।

सर मैडम सरपंच

प्रवीन मोरछले निर्देशित सर मैडम सरपंच में सीमा विस्वास के साथ भवन तिवारी, अरियाना सजनानी और अजय चूरी अहम किरदारों में दिखेंगे। इस फिल्म की कहानी अमेरिका से आयी एक लड़की के बारे में है, जो अपने गांव का कायाकल्प कर देती है।

छिपकली

कौशिक कार निर्देशित फिल्म में यशपाल शर्मा लीड रोल में हैं। उनके साथ योगेश भारद्वाज और तनिष्ठा बिस्वास अहम भूमिकाओं में दिखने वाले हैं। यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म है।

बाइसिकिल डेज

देवयानी अनंत निर्देशित बाइसिकिल डेज दर्शित खानवे, सोहल शाह, ऋषभ शाह, चेतन, गौतम ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं। यह ड्रामा फिल्म यादों की गलियों में ले जाती है, जब साइकिल चलाना और रखना किसी बच्चे के लिए बड़ी बात होती थी।

पिंकी ब्यूटी पार्लर

यह थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अक्षय सिंह ने किया है। फिल्म में अर्पिता बैनर्जी, विश्वनाथ चटर्जी, सुलग्ना पाणिग्रही और खुशबू गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी पिंकी और बुलबुल नाम की दो बहनों को केंद्र में रखकर दिखायी गयी है, जो वाराणसी में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। एक सुबह उनके ब्यूटी पार्लर में एक लाश मिलती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है कि परेशान करने वाले राज खुलते हैं।

इन फिल्मों के अलावा भोला, तू झूठी मैं मक्कार, दसरा भी सिनेमाघरों में चल रही हैं। भले ही कलेक्शन काफी कम हो गये हों, मगर फिल्में रेस में बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds