लॉगिन

बस्तर फाइटर के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Chhattisgarh May 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बस्तर फाइटर के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

बस्तर फाइटर के जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

बीजापुर। जिले में बस्टर फाइटर के जवान ने आत्महत्या कर ली। बीजापुर कोतवाली थाना के सामने जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जो उसूर ब्लॉक के मुर्दोण्डा गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसने अचानक अपनी सर्विस रायफल से खुद पर फायर कर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हथियार बरामद कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल जवान द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds