लॉगिन

CG बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस पार्षद पंकज उर्फ गोल्डी गिरफ्तार, अब तक 178 लोग पकड़े गए

Chhattisgarh August 16, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस पार्षद पंकज उर्फ गोल्डी गिरफ्तार, अब तक 178 लोग पकड़े गए

CG बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस पार्षद पंकज उर्फ गोल्डी गिरफ्तार, अब तक 178 लोग पकड़े गए

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के बाद गिरफ्तारियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुरूवार को घटना में शामिल नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद पंकज उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी 10 जून की घटना के बाद से फरार था। इस मामले में पुलिस ने अब तक 178 आरोपियों  को गिरफ्तार किया है।

दरसअल, 10 जून को हुई हिंसा में शहर में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस द्वारा 178  आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश जारी है।

भीम आर्मी क्रांतिवीर का संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ्तार 

इससे पहले बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। जिले में हिंसा और प्रदर्शन के बाद से ही किशोर नवरंगे फरार था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था। किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर प्रदेशभर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे। जिले में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावनाएं हैं।

10 जून को हुई थी हिंसक घटना 

उल्लेखनीय है कि, 10 जून को बलौदाबाजार में हुए भयानक हिंसक घटना में बदमाशों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। वहीं पूरी बिल्डिंग धूं-धूं कर जल गई थी। हालांकि, इस घटना के कुछ घंटों पहले ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी थी। लेकिन आक्रोशित लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds