लॉगिन

बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा थामेंगे कांग्रेस का हाथ, सीएम भूपेश बघेल कराएँगे कांग्रेस प्रवेश

Raipur October 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा थामेंगे कांग्रेस का हाथ, सीएम भूपेश बघेल कराएँगे कांग्रेस प्रवेश

बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा थामेंगे कांग्रेस का हाथ, सीएम भूपेश बघेल कराएँगे कांग्रेस प्रवेश

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने विधायक प्रमोद शर्मा कांग्रेस का दामन थामेंगे। हाल ही में उन्होंने जेसीसीजे से इस्तीफा दिया था। विधायक के साथ उनके कई समर्थक कांग्रेस में शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरूवार को बलौदाबाजार जिले में विधायक प्रमोद शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे। उनके साथ पार्षद,जिला पंचायत सदस्य,जनपद पंचायत सदस्य सहित जेसीसीजे के कई बड़े नेता भी कांग्रेस में शामिल होंगे। इस दौरान दशहरा मैदान में सीएम भूपेश बघेल और पार्टी के कई बड़े सदस्यों के समझ विधायक प्रमोद शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज भी इस सभा में मौजूद रहेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds