लॉगिन

चाकू मारकर ऑटो चालक की हत्या : विवाद के बाद युवक ने मारा ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी युवक मृतक का है रिश्तेदार

Chhattisgarh July 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
चाकू मारकर ऑटो चालक की हत्या : विवाद के बाद युवक ने मारा ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी युवक मृतक का है रिश्तेदार

चाकू मारकर ऑटो चालक की हत्या : विवाद के बाद युवक ने मारा ताबड़तोड़ चाकू, आरोपी युवक मृतक का है रिश्तेदार

अभनपुर। गोबरा नवापारा बस स्टैंड के पास दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया. हमले में मृत युवक की पहचान ऑटो चालक राजा कोसले के तौर पर हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे के आसपास बस स्टैंड के पास राजा कोसले का एक युवक से विवाद हुआ, जिस पर सामने वाले ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू बरसा दिए, जिससे उसकी जान चली गई.

जानकारों के मुताबिक, आरोपी युवक मृतक का रिश्तेदार था, और दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था. हालांकि, अभी तक आरोपी युवक की पहचान नहीं हुई है. गोबरा नवापारा पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds