एटीएम् लुटने की कोशिश : कुल्हाड़ी लेकर घुसे युवक ने तोडा एटीएम, पैसे लुटने की कोशिश की, पुलिस ने दबोचा

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के सबसे सुरक्षित क्रम में एक सनसनीखेज वारदात की कौशिश सामने आई है। सुकमा जिला मुख्यालय स्थित कलैक्टॉरेट परिसर में देर रात एक युवक ने एटीएम मशीन को कुत्हाड़ी से तोड़कर उसमें रखे पैसे लूटने की कोशिश की। हालांकि उसकी यह कोशिश नाकाम रही और मौके पर ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक कलैक्टॉरेट परिसर में लगे एटीएम में घुसा और कुल्हाड़ी से मशीन को नुकसान पहुँचाने लगा। एटीएम में लगे सुरक्षा अलार्म की वजह से पुलिस को तुरंत सूचना मिली और उन्होंने मौके पर पहुँचकर युवक को हिरासत में ले लिया।

सुरक्षा व्यवस्था और भी अधिक सख्त

इस घटना के बाद से कलेक्टिरेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। यह भी दर्शाती है कि, अपराधी अब सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों को भी निशाना बनाने से नहीं हिचक रहे हैं। इस मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds