चाकू की नोक पर दुष्कर्म की कोशिश : महिला डॉक्टर पर बिगड़ी होटल के सफाईकर्मी की नियत, आरोपी फरार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के बीचोंबीच एसपी ऑफिस के सामने स्थित टॉप इन टाउन होटल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीती रात की है, जब सकती जिले से कोरबा पहुँचे चार डॉक्टरों में से दो महिला डॉक्टर होटल के अलग- अलग कमरों में ठहरे थे।

जानकारी के अनुसार, होटल में कार्यरत सफाईकर्मी राजा खड़िया ने खिड़की के रास्ते एक महिला डॉक्टर के कमरे में जबरन घुसपैठ की। उसने चाकू दिखाकर महिला डॉक्टर के साथ रेप करने की कोशिश की। लेकिन साहस दिखाते हुए महिला डॉक्टर ने शोर मचाया, चीखने-चिल्लाने पर आरोपी घबरा कर मौके से भाग निकला।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान सफाईकर्मी राजा खड़िया के रूप में हुई है। यह चौंकाने वाली वारदात पुलिस की नाक के नीचे एसपी ऑफिस के सामने हुई. जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds