लॉगिन

डीएसपी के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, विज्ञापन देकर मांगे पैसे

Chhattisgarh July 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डीएसपी के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, विज्ञापन देकर मांगे पैसे

डीएसपी के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की कोशिश, विज्ञापन देकर मांगे पैसे

बिलासपुर में एक शातिर ने डीएसपी रश्मित कौर चावला के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर ठगी की कोशिश की। आरोपी ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए सस्ते दामों में फर्नीचर बेचने का झांसा दिया और लोगों को संपर्क करने के लिए अपना मोबाइल नंबर दिया। डीएसपी के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर विश्वास जमाने की कोशिश की गई।

जब इस फेक प्रोफाइल की जानकारी पुलिस को हुई, तो सिविल लाइन थाना में अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 319, 1, 62 बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। फिलहाल पुलिस फर्जी आईडी बनाने वाले आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds