Site icon khabriram

Balod Crime : सहायक शिक्षक ने किया महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। एक सहायक शिक्षक को महिला से जबरदस्ती हिंसक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  बालोद पुलिस ने दुर्ग से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोपी उमेश कुमार साहू पर बालोद थाने में पांच नवंबर 2022 से तीन जनवरी 2023 के बीच कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी पर उसकी पत्नी व मां के साथ हाँथ घुसो से पीट-पीट कर जान से मारने की धमकी का भी आरोप है।

बालोद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच दल गठित कर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 323, आदि भादवि के तहत मामला दर्ज कर उसे दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version