लॉगिन

CG विधानसभा : पिछले दो साल में सिलतरा के किसी भी उद्योग ने श्रमिकों के लिए नहीं लगाया स्वास्थ्य शिविर

Chhattisgarh July 23, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG विधानसभा : पिछले दो साल में सिलतरा के किसी भी उद्योग ने श्रमिकों के लिए नहीं लगाया स्वास्थ्य शिविर

CG विधानसभा : पिछले दो साल में सिलतरा के किसी भी उद्योग ने श्रमिकों के लिए नहीं लगाया स्वास्थ्य शिविर

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक अनुज शर्मा ने सिलतरा में स्थापित उद्योगों के श्रमिकों के स्वास्थ्य का मामला उठाया। अनुज शर्मा ने कहा- औद्योगिक संस्थानों में स्वास्थ्य परीक्षण कब कराया जाता है। कई मजदूर आंखों में जलन समेत अनेक शिकायतें कर रहे हैं।

सवाल का जवाब देते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि, वर्ष 2022 से जून 2024 के बीच किसी भी उद्योग में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन नहीं किया गया। इस पर अनुज शर्मा ने फिर पूछा- इस अवधि में जांच क्यों नहीं कराई गई? इसके लिए जो दोषी हैं, क्या उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तब मंत्री लखनलाल देवांगन ने जवाब देते हुए कहा कि, जिन उद्योगों ने जांच नहीं कराया उनको जांच के निर्देश देंगे। मंत्री के जवाब के बाद अनुज शर्मा ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अफसरों पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा- दस्तावेज उपलब्ध कराने पर मामले की जांच करेंगे।

पुल निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ : लखमा

वहीं प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक कवासी लखमा ने बस्तर संभाग में ब्रिज निर्माण का मुद्दा उठाया। उन्होंने वर्तमान स्थिति पर लोक निर्माण मंत्री से सवाल पूछा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि, 2020 से मार्च 2024 तक 95 सेतु कार्य जारी हैं। 19 कार्य पूरा किया जा चुके हैं, 45 कार्य प्रगति पर हैं। 5 काम अनियमितता के कारण बंद कर दिए गए।
एक निर्माण कार्य जमीन नहीं होने के कारण निरस्त किया गया है।

लखमा मंत्री रहते एक भी पुल नहीं बनवा पाए : केदार 

इसी बीच मंत्री केदार कश्यप ने कहा- कवासी लखमा मंत्री रहते एक भी ब्रिज नहीं बना पाए। इसी बीच सत्तापक्ष के सदस्यों ने चुटकी लेते हु कहा कि, शराब की कमी तो नहीं हुई। इस पर कवासी लखमा ने कहा- मोटू घाट के ब्रिज का निर्माण कब किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- मोटूघाट में भी ब्रिज निर्माण जल्द होगा। ठेकेदार के काम में प्रगति नहीं होने की वजह से टेंडर निरस्त किया गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds