Site icon khabriram

विधानसभा चुनाव : दुर्ग जिले के पांच विधानसभा सीट में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर

durg-vidhansabha

दुर्ग : प्रदेश के हाई प्रोफाइल सीट पाटन को छोड़कर दुर्ग जिले के शेष पांच विधानसभा सीट में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटी टक्कर होने के आसार है। पाटन में जनता कांग्रेस छग  प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की एंट्री से त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गयी है। इसके अलावा वैशाली नगर में भाजपा से संगीता केतन शाह और जय प्रकाश यादव बागी होकर कूद पडे है।प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर दो नवंबर को आयोग द्वारा नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। गुरुवार को करीब ग्यारह लोगों ने नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद चुनावी मैदान में 93 प्रत्याशियों की फौज है।

नाम वापसी की प्रक्रिया निपटने के बाद आयोग द्वारा निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आबंटन भी कर दिया गया है। वही बारह नाम स्क्ूटनी में हट गए थे। वर्तमान में 44 के नाम लेने के बाद यहां 93 प्रत्याशी रह गए है। इधर पाटन विधानसभा में पिछले चुनाव में करीब बारह हजार वोट जोगी कांग्रेस को मिले थे। सतनामी कांग्रेस को मिले थे। सतनामी समाज की वोट उनके पक्ष में जाने से यहां कांग्रेस और भाजपा को नुकसान हो सकता है। इसके अलावा बेमेतरा और साजा सीट में भी कांग्रेस और भाजपा में ही सीधी टक्कर है।

पाटन में 6 प्रत्याशी

प्रदेश की सबसे हारईप्रोफाईल सीट पाटन में इस बार चाचा और भतीजे के बीच सीधे मुकाबले की स्थिति निर्मित हुई है। यहां सीएम और सांसद आमने सामने है। जिसके बाद यहां 6 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें अजय चंद्राकर आम आदमी पार्टी, अमित अजीत जोगी जकांछ, अमित कुमार हिरवानी आप पार्टी, भूपेश बघेल कांग्रेस, विजय बघेल भाजपा, केपी खांडे गणा सुरक्षा पार्टी, मधुकांत साहू जोहर छग, राजेन्द्र बघेल छग महतारी पार्टी, रामचंद जांगडे राष्ट्रीय जनसभा पार्टी, बीएस रावटे हमर राज पार्टी, संदीप पाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, उमेश कुमार सोनवानी, गजानंद जांगडे निर्दलीय, रामचरण यादव निर्दलीय, रामरतन साहू अधिवक्ता निर्दलीय, संतोष कुमार मारकंडे है।

दुर्ग ग्रामीण में 44 प्रत्याशी

दुर्ग ग्रामीण विस से लक्ष्मी साहू ने नाम वापस लिया है। जिसके बाद यहां 44 प्रत्याशी रह गए है। जिसमें ईश्वर कुमार निषाद अधिवक्ता बसपा, ढालेश साहू जकांछ, ताम्रध्वज साहू कांग्रेस, ललित चंद्राकर भाजपा, संजीत विश्वकर्मा आप, कमलेश यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, कामेश्वर साहू जोहर छग, गिरेन्द्र कुमार खांडे गणा सुरक्षा पार्टी, जुगल प्रसाद जोशी राष्ट्रीय जनसभा, राधेश्याम शोरी आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया है, वही यहां द्वारिका बारले, नारद राम साहू विमला ठाकुर, मनोज कुमार गायकवाड है।

साजा विधानसभा

विधानसभा क्षेत्र 68 साजा में 4 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें भाजपा के ईश्वर साहू, कांग्रेस से रविन्द्र चौबे, जोगी कांग्रेस से डोमन देशलहरा, जोगी कांग्रेस से वीर वर्मा चुनावी मैदान में है। उनके अलावा श्री कुमार गायकवाड़, चन्द्र कुमार गेन्ड्रे, राजेन्द्र पटेल, लक्ष्मी नारायण साहू निर्दलीय अशोक जैन, निकलेश कुमार साहू, मन्‍्शाराम, सतीश सिंह राजपूत, सुनील कुमार को और संजीव अग्रवाल चुनावी मैदान में है।

बेमेतरा विधानसभा

बेमेतरा विधानसभा में 48 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें कांग्रेस से आशीष छाबड़ा, भाजपा से दीपेश साहू, आप से प्रमोद साहू, जोगी कांग्रेस से बहल वर्मा चुनावी मैदान में है। उनके अलावा उमाशंकर साहू, तील बाई, प्रसून शुक्ला, भुनेश्वर गन, रूखमणी निषाद, सुखदेव टंडन मैदान में है। निर्दलीय तौर पर अर्जुन सिंह ठाकुर, जितेन्द्र नौरंगे, रोहित सिन्हा, सुशील कोशले, संजीव अग्रवाल चुनाव समर में उतरे हुए है।

नवागढ़ विधानसभा

नवागढ़ विधानसभा में कुल 4 प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें बसपा से ओम प्रकाश बाजपेयी, भाजपा से दयाल दास बघेल, कांगेस से गुरु रूद्र कुमार, जोगी कांग्रेस से नारायण कुर्रे मैदान में है। उनके अलावा जितेन्द्र कुमार लहरे, भरत लाल पाटले, भारतीय गंधर्व, मणिशंकर दीवाकर, निर्दलीय ईश्वर दास, कांशी राम बांधे, दीपचन्द्र, भानू प्रताप चतुर्वेदी, राजेश धृतलहरे तथा विनायक पनिक मैदान में है।

वैशाली नगर में 6 प्रत्याशी, यहां दो बागी

वैशाली नगर विस में दिनेश कुमार बसपा, डॉ दिवाकर भारती जकांछ, मुकेश चंद्राकर कांग्रेस, रिकेश सेन भाजपा, संगीता केतन शाह निर्दलीय, अजहर अली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया निर्दलीय, अंजु सोनी न्याय धर्म सभा, जय प्रकाश प्रसाद इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, योगेश साहू जोहर छग पार्टी, शंकर लाल साहू छग स्वाभिमान मंच, सुबेदार सिंह यादव समाजवादी पार्टी, हरेन्द्र प्रसाद शाह एडवोकेट भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, पंडित जी अशोक कुमार, इंजीनियर जय प्रकाश यादव, जीवन बंजारे, नितेश कुमार गेज्ड्रे हैं।

भिलाई नगर में सबसे कम 3 प्रत्याशी

विधानसभा 65 भिलाई नगर में किसी ने भी नाम वापस नही लिया है। जिसके बाद यहां जहीर खान जकांछ, देवेन्द्र यादव कांग्रेस, नादिया भूषण बसपा, प्रेम प्रकाश पांडेय भाजपा, उमा पांडे इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, आरएस नायडू भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा पार्टी, पुष्पा मैरिसा आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, राम मनोहर अग्रवाल न्याय धर्म सभा, रितुराम वर्मा जोहर छग है, वही धर्मेन्द्र, मो नसीम, महेन्द्र बंजोर और शत्रुघ्न प्रसाद है।

अहिवारा में 10 प्रत्याशी

विधानसभा 67 अहिवारा में बालेश्वरी गंधर्व जोहार छग ने नाम लिया है। जिसके बाद यहां इंदर लाल लहरे बसपा, डोमनलाल कोर्सेवाडा भाजपा, निर्मल कोसरे कांग्रेस, रीति देशलहरा जकांछ, अरुण गंधर्व जोहार छग, अधिवक्ता शैलेंद्र बंजारे शक्ति सेना, संतोष कुमार जांगडे इंडिया प्रजा बंधु पार्टी है, वही आशीष मांडले, रामप्रसाद धृतलहरे, संतोष कुमार जोश हैं।

दुर्ग शहर में 24 प्रत्याशी

सबसे ज्यादा विधानसभा 64 दुर्ग शहर में दो दर्जन प्रत्याशी मैदान में है। जिसमें लक्ष्मी साहू निर्दलीय, रठफ खान छान स्वाभिमान मंच और निर्दलीय विनोद सेन कौशिक ने वापस लिया है। अब मैदान में अरुण वोरा कांग्रेस, गजेन्द्र यादव भाजपा, संजय दुबे जकांछ, अजरा खान समाजवादी पार्टी, अशोक तामकार शक्ति सेना आत्मा राम साहू सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया, ध्रुव कुमार (लंगूर सोनी) छग महतारी पार्टी, पारसमणि चंदेल आजाद जनता पार्टी, पंकज कुमार जोहर छग पार्टी, मनहरण सिंह छेदेया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, राकेश साहू न्याय धर्म सभा और वर्षा ऋतु यादव राष्ट्रीय हिन्द एकता व निर्दलीय है। इसके अलावा अजय झम्मर साहू, अनूप कुमार पांडेय. अरुण जोशी, इन्द्राणी बाई साहू, काशीराम कुरें, नारायण प्रसाद यादव, बालकिशन साहू, बटी चौरे, भारत भूषण सिन्हा और साजिद बेग, सुनील बजारे और सूर्य नारायण साहू निर्दलीय है।

Exit mobile version