लॉगिन

विधानसभा उपचुनाव: सात राज्यों में भाजपा के परिणाम को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम साय बोले- समीक्षा का विषय है नतीजा

Chhattisgarh July 14, 2024 रिपोर्टर: shailesh
विधानसभा उपचुनाव: सात राज्यों में भाजपा के परिणाम को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम साय बोले- समीक्षा का विषय है नतीजा

विधानसभा उपचुनाव: सात राज्यों में भाजपा के परिणाम को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम साय बोले- समीक्षा का विषय है नतीजा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को जशपुर में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम शामिल होंगे। इससे पहले सीएम साय ने हेलीपेड मीडिया से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा की है। राजधानी रायपुर में फायरिंग, सात राज्यों में विधानसभा उपचुनाव समेत कई मुद्दों में बात की है। मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन कर लौटे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में पूरे मंत्रिमंडल के साथ भगवान राम के दर्शन किए। पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

बता दें कि सात राज्यों में विधानसभा उपचुनाव हुआ है। इसमें इंडिया ब्लॉक 13 में से 10 सीट में जीत हासिल की है। वहीं भाजपा को दो सीटों पर सफलता मिली है। इस पर सीएम साय ने कहा कि अलग-अलग परिस्थितियां होती हैं। लोकतंत्र में फैसला जनता को करना होता है। भाजपा का प्रदर्शन समीक्षा का विषय है।

मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में कोयला कारोबारी के कार्यालय पर फायरिंग की घटना को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। जिस मुस्तादी के साथ पिछली बार अमन साहू गैंग के लोगों को पकड़ा था। इस बार भी बहुत जल्दी पुलिस आरोपियों को पकड़ लेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds