अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का 69 वर्ष की आयु में निधन, सुनील ग्रोवर व आरजे अनमोल ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई : अशनीर ग्रोवर के पिता अशोक ग्रोवर का 69 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर और आरजे अनमोल ने श्रद्धांजलि दी है। अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने पिता के साथ की तस्वीरें शेयर कीं।

अशनीर ग्रोवर ने लिखा- ‘बहुत प्यार करता हूं’

अशनीर ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘अलविदा पिताजी, बहुत प्यार करता हूं। पापा जी, बड़ी मम्मी, नाना जी और नानी जी का स्वर्ग में ध्यान रखिए। अशोक ग्रोवर, नंदलाल ग्रोवर के बेटे थे।’

इस पर कई लोगों ने अशनीर को सांत्वना देते हुए संवेदनाएं जाहिर की हैं। सुनील ग्रोवर ने लिखा- वह उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने लिखा है, ‘अशनीर भाई, यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। सभी के पहले हीरो होते हैं पिताजी। मैं और अमृता आपके साथ खड़े हैं। वह हमेशा आपका मार्गदर्शन करते रहेंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

एक व्यक्ति ने लिखा है, ‘आपके पिता को आप पर गर्व होगा। उन्होंने आपको बहुत प्यार किया। आपको इस कठिन समय में भगवान शक्ति दें। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भावभीनी श्रद्धांजलि, ओम शांति।’

‘अशनीर ग्रोवर भारत पे के को-फाउंडर हैं’

अशनीर भारत पे के को-फाउंडर हैं। उन्होंने हाल ही में अपने बचपन और परिवार के बारे में बात की थी। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने था, ‘मेरे दादा-दादी पाकिस्तान से आए थे। मालवीय नगर की एक रिफ्यूजी कॉलोनी में रहते थे। बाद में उन्हें 200 गज का प्लॉट मिला था। हमने एक साथ बिल्डिंग बनाई, लेकिन सभी साथ में रहते थे। सभी का किचन अलग-अलग हुआ करता था।’

चार्टर्ड अकाउंटेंट थे अशोक ग्रोवर

अशनीर ग्रोवर ने आगे बताया, ‘उन दिनों कांटेक्ट होता था कॉलोनी नाम का। हम सभी को जानते थे और सभी से खास रिश्ता था। हम अपना खुद कमाते थे और कोई सपोर्ट नहीं होता था। ये मेरी बचपन की यादें हैं। मैंने तीन से चार घर बदले हैं।’ अशोक ग्रोवर चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनके निधन का कारण का पता नहीं चला है। वह अपनी पीछे अशनीर और बेटी आसमां छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds