सरकार बदलते ही कांग्रेस नेता पर कसा शिकंजा, कांग्रेस नेता आसिफ मेमन के घर पर कोर्ट का नोटिस चस्पा

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे कांग्रेस नेता आसिफ मेमन के घर पर कोर्ट ने नोटिस चस्पा किया है। नोटिस के माध्यम से श्री मेमन को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि, इससे पहले भी कोर्ट परिसर में आसिफ मेमन, पिता मोहम्मद अकबर को हाजिर होने के लिए नोटिस चस्पा किया गया था। मेमन बीते 2 साल से धोखाधड़ी के मामले में फरार बताए जा रहे हैं। आसिफ मेमन के खिलाफ सिविल लाइन थाने में दर्ज है धोखाधड़ी का केस। कहा जा रहा है कि, कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने के चलते पुलिस अब तक मेमन पर हाथ डालने से पीछे हट रही थी।