CG जियो टावर में आगजनी : कुछ दिन पहले लगे टावर को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया। ग्राम मोरमेड मे कल रात माओवादियों ने जियो के मोबाइल टावर में आगजनी की है। कुछ दिन पहले ही गांव में जियो टावर चालू किया गया था। लेकिन नक्सलियों ने टावर को आग के हवाले कर दिया। पूरा मामला मोरमेड ग्राम पंचायत का है।

जवानों को मिली बड़ी सफलता

वहीं रविवार को छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया। सुकमा से सटे तेलंगाना के मुलुगु जिले के एटुरनगरम मंडल के चलपाका वन क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। पुलिस  के जवानों ने घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए थे। तेलंगाना ग्रेहाउंड, विशेष माओवादी विरोधी दस्ते के नेतृत्व में मुठभेड़ हुआ था। वहीं पुलिस को संदेह है कि, सभी मृतक बदरू दल के सदस्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds