लॉगिन

नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, जनदर्शन में मां पूर्णिमा साहू ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से सुनी पीड़ा

Chhattisgarh November 26, 2026 रिपोर्टर: shailesh
नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, जनदर्शन में मां पूर्णिमा साहू ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से सुनी पीड़ा

नन्हे पार्थ साहू के बेहतर इलाज की होगी व्यवस्था, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, जनदर्शन में मां पूर्णिमा साहू ने लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता से सुनी पीड़ा

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में राजनांदगांव से अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ साहू को लेकर पहुंची मां पूर्णिमा साहू की गुहार पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसके बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका बेटा पार्थ प्रीमैच्योर पैदा हुआ था। जन्म के समय उसकी स्थिति कमजोर होने के कारण उसे करीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा था। अब तीन साल की उम्र में भी वह शारीरिक रूप से कमजोर है। उसकी आंखों में मोटा चश्मा लगा हुआ है। चिकित्सकों ने उसे मोतियाबिंद की समस्या बताई है और आंखों में लेंस प्रत्यारोपण के उपचार पर लाखों रुपये का खर्च बताया है।

पूर्णिमा ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बेटे के महंगे इलाज का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है। अपने बच्चे के बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर वह जनदर्शन में मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंची थीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने मां की चिंता और बच्चे की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पार्थ के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आर्थिक परेशानी उसके उपचार में बाधा न बने।

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से बेटे के बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर पहुंची मां पूर्णिमा को राहत और भरोसा मिला है। जनदर्शन जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं के समाधान और उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds