‘क्या दिल्ली-पंजाब और गुजरात के लोग पाकिस्तानी हैं?’ अमित शाह के बयान पर भड़के सीएम केजरीवाल

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 5वें चरण का चुनाव खत्म हो गया है और जैसे-जैस चुनाव होते जा रहे हैं वैसे-वैसे साफ होता जा रहा है कि चार जून को मोदी सरकार जा रही है।

इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। कई लोगों ने सर्वे किए हैं। इसमें निकलकर आया है कि इंडिया गठबंधन को अपने दम पर 300 से ज्यादा सीट मिल रही हैं। साफ सुथरी और स्थायी सरकार बनेगी। कल अमित शाह दिल्ली में आए। उनकी सभा में 500 से भी कम लोग थे। उन्होंने देश के लोगों को गाली दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सपोर्टर पाकिस्तानी हैं। दिल्ली में 70 में से 62 सीट, पंजाब में 117 में 92 सीट, गुजरात में 14 प्रतिशत वोट दिया। गोवा, यूपी, आसाम में आम आदमी पार्टी को वोट मिला।

पंजाब के लोग पाकिस्तानी? गुजरात, गोवा, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश और देश के कई हिस्सों के लोगों ने हमें प्यार और विश्वास दिया, क्या इस देश के सभी लोग पाकिस्तानी हैं? इस बात पर इतना घमंड है कि आप लोगों को गाली देने लगे और धमकाने लगे। आप अभी तक पीएम नहीं बने हैं और इतने अहंकारी हो गए हैं।

आपको प्रधानमंत्री ने अपना वारिस चुना है। अभी से अहंकार हो गया। अहंकार कम कीजिए। अमित शाह को लोग पीएम नहीं चुन रहे हैं। आपकी सरकार जा रही है। देश की जनता को गाली देंगे, तो देश बर्दाश्त नहीं करेगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि योगी भी दिल्ली आए थे। आपके असली दुश्मन आपकी पार्टी में बैठे हैं। प्रधानमंत्री और अमित शाह ने यूपी से उन्हें हटाने का प्लान बना लिया है, उनसे निपटिए। इंडिया को बढ़ाना और बचाना है, तो इंडिया को जिताना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds