लॉगिन

बाल-बाल बचे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सामाजिक कार्यक्रम से लौटते वक्त गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला

Chhattisgarh July 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बाल-बाल बचे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब,  सामाजिक कार्यक्रम से लौटते वक्त गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला

बाल-बाल बचे आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सामाजिक कार्यक्रम से लौटते वक्त गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने किया हमला

आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की गाड़ी पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। वे नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायपुर स्थित निवास लौट रहे थे। लौटते समय चारभांठा ढोलिया एवं भोईनाभांठा के बीच बायपास रोड पर अचानक गाड़ी पर जबरदस्त पत्थरबाज़ी की गई। पत्थर इतनी तेज़ी से फेंके गए कि यदि गाड़ी धीमी होती, तो सीधा कांच तोड़ते हुए पत्थर विधायक को लग सकता था। यह हमला अत्यंत गंभीर माना जा रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

इस घटना के तुरंत बाद विधायक के पर्सनल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी गई है।विधायक खुशवंत फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन इस हमले ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds