लॉगिन

अप्रैल में हो गया ‘नौतपा’ जैसा हाल, इन शहरों में लू का अलर्ट, आइए जानते है आज का मौसम

Chhattisgarh April 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अप्रैल में हो गया ‘नौतपा’ जैसा हाल, इन शहरों में लू का अलर्ट, आइए जानते है आज का मौसम

अप्रैल में हो गया ‘नौतपा’ जैसा हाल, इन शहरों में लू का अलर्ट, आइए जानते है आज का मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही नौतपा जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं. इस महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है. राज्य के कई शहरों में भीषण गर्मी की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर 12 बजे के बाद शहर की सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा दिखने लगा है.

आज कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो आज 18/04/2026 को तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. सूर्योदय का वक्त 05:38 AM बजे है, जबकि सूर्यास्त शाम 06:21 PM बजे होगा. नमी का स्तर 11 % है, वहीं वायुमंडलीय दबाव 1008 के स्तर पर है.

राजधानी का हाल

बात करें रायपुर की तो यहां पर 43 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. इन जिलों में लू चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं.

16 से 19 अप्रैल के बीच लू का अलर्ट

प्रदेश के मध्य हिस्सों में खासकर 16 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में लू (हीटवेव) का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ा है और अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने की संभावना है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds