Anti Naxal Operation: नक्सल मुठभेड़ में बड़ी सफलता : मारा गया 25 लाख का ईनामी जगदीश उर्फ़ बुधरा, झीरम कांड में था शामिल

बीजापुर। Anti Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोगुंडा की पहाड़ियों में शनिवार 29 मार्च को हुई मुठभेड़ में 25 लाख का इनामी जगदीश उर्फ़ बुधरा, SZC member मारा गया है। वह दरभा डिवीजन का इंचार्ज था और झीरम हत्या कांड में सम्मिलित था। वह वर्ष 2023 में जिला सुकमा के अरणपुर में DRG के जवानों के शहीद होने वाली घटना में शामिल था। सुबह से हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया है।

सुबह हुई मुठभेड़ 

Anti Naxal Operation:  उल्लेखनीय है कि, सुबह से हो रही फायरिंग में सुरक्षाबलों ने 17 नक्सलियों को मार गिराया है। जिनके शव भी बरामद कर लिया गया है। वहीं मुठभेड़ में दो जवान को आई मामूली चोट आने की भी सूचना मिली है। घटनास्थल से INSAS और SLR समेत अन्य हथियार बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds