लॉगिन

छत्तीसगढ़ में ‘आप’ की एक और सूची जारी, सीएम बघेल के खिलाफ अमित हिरमानी है पाटन से उम्मीदवार

Raipur October 28, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में ‘आप’ की एक और सूची जारी, सीएम बघेल के खिलाफ अमित हिरमानी है पाटन से उम्मीदवार

छत्तीसगढ़ में ‘आप’ की एक और सूची जारी, सीएम बघेल के खिलाफ अमित हिरमानी है पाटन से उम्मीदवार

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 12 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इस सूची में सबसे अहम सीट छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की है। जो पाटन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम के सामने आम आदमी पार्टी ने अमित हिरमानी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने विजय बघेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये है आप के 12 उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची की घोषणा कर दी है।

1. रामानुजगंज सीट से नीलम ठाकुर

2. मरवाही सीट से भावेश वरकड़े

3. बेलतरा सीट से राकेश यादव

4. सक्ती से अनुभव तिवारी

5. पामगढ़ सीट से संयामलाल बंजारे

6. महासमुंद सीट से संजय यादय

7. बिलाइगढ़ सीट से दादूराम प्रेमी

8. रायपुर दक्षिण सीट से विजय झा

9. संजारी बालोद सीट से चौवेन्द्र साहू

10. पाटन सीट से अमित हिरमानी

11. साजा सीट से वीर वर्मा

12. बेमेतरा सीट से  प्रमोद साहू

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds