महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस को एक और जोर का झटका लगा है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बसव राज पाटिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का कहना है कि वे आज या कल बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बसव राज पाटिल अशोक चव्हाण के करीबी माने जाते हैं। वे पूर्व विधायक और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं।

कांग्रेस बोली कोई फर्क नहीं पड़ेगा
मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बसवराज पाटिल मुरुमकर ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पाटिल 1999 से 2004 के बीच राज्य सरकार में मंत्री रहे थे। वह ओमेरगा-लोहारा और औसा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अभिमन्यु पवार से हार गए थे। पाटिल से संपर्क नहीं हो सका, लेकिन कांग्रेस नेता अभय सालुंके ने बताया कि उनके पार्टी छोड़ने से कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि वह 2019 के चुनाव में हारने के बाद से जनता के साथ संपर्क में नहीं थे।

कांग्रेस के ये दिग्गज भी दे चुके हैं इस्तीफा
इससे पहले अभी हाल में ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी। लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक सीनियर नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अशोक चव्हाण ने बीजेपी तो मुरली देवड़ा ने एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना का दामन थाम लिया था। दोनों नेताओं को राज्यसभा का टिकट भी मिल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds