भिलाई स्टील प्लांट में फिर हुआ हादसा, बार एंड रॉड मिल में क्रेन हुई अनियंत्रित, हादसे के बाद मचा हड़कंप

भिलाई : भिलाई स्टील प्लांट से कुछ दिनों पहले ही फैक्ट्री के अंदर ऑइल लिकेज के कारण ब्लास्ट होने की खबर सामने आई थी और अब एक बार फिर हादसा हुआ है। जिसमें बार एंड रॉड मिल में क्रेन अनियंत्रित हो गई। जिसने शिफ्त रूम को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ी थी। गनीमत यह रही की रूम में बैठे लोगों को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई और सभी बाल-बाल बचें।

दरअसल, भिलाई स्टील प्लांट में बार एंड रॉड मिल में लोहे की रॉड को उठाने के लिए क्रेन का उपयोग किया जा रहा था। जिसे ठेका मजदूर ऑपरेट कर रहा था जिसके बाद क्रेन अनियंत्रित हो गई और क्रेन का मैग्नेट शिफ्ट रूम से टकरा गया जिससे खिड़की के शीशे टूट गए और क्रेन शिफ्ट रूम को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गई। जिसके बाद रूम में बैठे लोग बाल-बाल बचे। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है। हालांकि इस घटना के बाद किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds