लॉगिन

बिरनपुर में मारे गये युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, 10 लाख की आर्थिक सहायता की भी घोषणा… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान..

Chhattisgarh April 11, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
बिरनपुर में मारे गये युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, 10 लाख की आर्थिक सहायता की भी घोषणा… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान..

बिरनपुर में मारे गये युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, 10 लाख की आर्थिक सहायता की भी घोषणा… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान..

रायपुर। बिरनपुर में दो समुदायों में हुई झड़प में मारे गये युवक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की घोषणा की है। शनिवार को भड़की हिंसा में बेमेतरा के बिरनपुर में 22 वर्षीय युवक की हत्या हो गयी थी। हत्या के बाद बेमेतरा के बिरनपुर में विवाद बढ़ गया था। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। वहीं राज्य सरकार 10 लाख रू सहायता राशि भी देगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले आज समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की थी। वहीं घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने दुर्ग कमिश्नर के नेतृत्व में की उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश भी दिये हैं। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों से की शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds