केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे, ‘मुझे दुख हुआ, लेकिन यह कर्मों का फल’

नई दिल्ली। शराब नीति कांड में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की देशभर में चर्चा है। कोई इसे सही ठहरा रहा है तो कोई राजनीाति से प्रेरित बता रहा है। इस बीच, समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी प्रतिक्रिया दी है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें केजरीवाल की गिरफ्तारी का दुख है। केजरीवाल ने सरकार के खिलाफ आंदोलन में उनके साथ काम किया था।

बकौल अन्ना हजारे, मुझे दुख है कि जिस आदमी ने मेरे साथ शराब के खिलाफ आवाज बुलंद की, वो आज खुद शराब नीति बना रहा है। सत्ता के कारण ऐसा हुआ है। यह कर्मों का फल है जो केजरीवाल को भोगना पड़ रहा है।

इस बीच, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि उन्होंने इस्तीफा दिया तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? हालांकि दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने साफ किया है कि केजरीवाल ही सीएम थे, सीएम हैं और सीएम बने रहेंगे?

इसका अर्थ यह भी निकाला जा रहा है कि जल्दी जमानत नहीं मिली, तो केजरीवाल अब जेल में रहकर सरकार चलाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds