लॉगिन

अंकिता लोखंडे ने पापा को दिया कंथा, रो-रोकर बदहवास हुईं एक्ट्रेस की ये हालत झकझोर देगी

BOLLYWOOD August 13, 2023 रिपोर्टर: shailesh
अंकिता लोखंडे ने पापा को दिया कंथा, रो-रोकर बदहवास हुईं एक्ट्रेस की ये हालत झकझोर देगी

अंकिता लोखंडे ने पापा को दिया कंथा, रो-रोकर बदहवास हुईं एक्ट्रेस की ये हालत झकझोर देगी

मुंबई : ‘पवित्र रिश्ता’ से घर घर में ‘अर्चना’ बनकर मशहूर होने वाली अंकिता लोखंडे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 12 अगस्त 2023 को एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा से अंकिता लोखंडे की भी तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जहां उनकी हालत देख तमाम फैंस की आंखों में भी पानी आ गया है।

Ankita Lokhande के पिता का नाम शशिकांत लोखंडे था, जो पेशे से बैंकर हुआ करते थे। वह अपने पिता के काफी करीब थी। पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस के पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी और उन्हें अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। एक्ट्रेस हॉस्पिटल में कई बार स्पॉट भी हुई थीं। मगर बीमारी से जूझने के कई दिन बाद शशिकांत लोखंडे ने 12 अगस्त 2023 को दम तोड़ दिया।

अंकिता लोखंडे ने दिया पिता को कंधा, पूरा किया हर संस्कार

रविवार को एक्ट्रेस के पिता का अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान परिवार ने उनके अंतिम दर्शन भी किए। जहां पूरा परिवार रो-रोकर बेहाल था तो वहीं अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन उन्हें संभालते दिखे। सोशल मीडिया पर अंतिम यात्रा की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो हर किसी को झकझोर कर रख देती है।

अंकिता लोखंडे का रो-रोकर बुरा हाल

अंकिता लोखंडे के वैसे तो तीन बहन भाई हैं। मगर उन्होंने हमेशा अपने पिता के लिए बेटे जैसा फर्ज अदा किया है। अंतिम यात्रा में भी वह अपने पिता को कंधा देती नजर आईं। आंखों में आंसू, कमजोर सा चेहरा होने के बावजूद उन्होंने अपनी हिम्मत टूटने नहीं दी। उन्होंने इस मुश्किल घड़ी में मां को भी संभाला।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds