पत्नी के साथ डांस कर रहे थे गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी 2 भाईयो की हत्या

कवर्धा : जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने 2 सगे भाइयों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। वहीं बीच बचाव करने आए पत्नी, जीजा और बड़े भाई पर भी हमला कर दिया। जिससे ये तीनों घायल हुए हैं।

दोनों युवक अपनी भाभी के साथ नाच रहे थे

जानकारी के मुताबिक, तिनहा बैगा(46) के बेटे की शादी रविवार को संपन्न हुई थी। इसके बाद सोमवार को घर पर भोज का कार्यक्रम था। इस पर लोग खुशी मना रहे थे। ढोल नगाड़े में डांस कर रहे थे। उसी दौरान तिनहा की पत्नी और उसके 2 छोटे भाई जगत बैगा और टिकटु बैगा भी डांस कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपनी भाभी के साथ नाच रहे थे।

ये देखकर आरोपी तिनहा नाराज हो रहा था। मगर उसने कुछ नहीं कहा। इस बीच जब काफी देर तक तीनों का नाच-गाना जारी रहा तो आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाया और दोनों भाइयों पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जमीन पर खून ही खून बह रहा था। शादी के मंडप के नीचे लाशें बिछ गईं।

आरोपी को था पत्नी और दोनों भाइयों के बीच अवैध संबंध का शक

वहीं तिनहा की पत्नी, जीजा सुखराम बैगा, बड़े भाई मोहतु बैगा ने इनका बीच बचाव किया, लेकिन आरोपी ने किसी की नहीं सुनी और इन पर भी हमला कर दिया। घर में चीख पुकार मच गई। रिश्तेदार इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद तुरंत ही पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर आरोपी को घर से ही गिरफ्तार किया गया है।

वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और दोनों भाइयों के बीच अवैध संबंध है। ये लोग साथ में नाच भी रहे थे। ये देखकर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने इन्हें मार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वारदात के वक्त शराब भी पी रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds